केदारनाथ धाम यात्रारूद्रप्रयाग

परिवार से बिछड़े बालक को परिजनों से मिलाकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने लौटायी मुस्कान

खबर को सुनें

केदारनाथ। गत दिवस श्री केदारनाथ धाम में एक 11 वर्षीय नाबालिग बालक वैभव निवासी यूपी रात्रि में अपने परिजनों से बिछड़ गया था तथा मन्दिर परिसर में इधर उधर भटक रहा था,भटकते हुए बालक चौकी केदारनाथ में तैनात आरक्षी विनय कोठारी तथा फायरमैन संदीप को मिला।

जवानों द्वारा रात्रि में अत्यधिक ठंड तथा सुरक्षा के दृष्टिगत बालक को चौकी में लाया गया तथा तत्परता दिखाते हुए बालक के परिजनों को ढूंढने क प्रयास किये गये, अथक प्रयासों के पश्चात बालक के परिजनों से सम्पर्क हो पाया पुलिस द्वारा परिजनों से सम्पर्क कर बालक के चौकी में होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

तथा परिजनों के आने पर बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया, बालक को सकुशल पाकर बालक के परिजनों द्वारा पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

 

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button