अपराधकेदारनाथ धाम यात्रा

गौरीकुण्ड में चोरी की योजना बनाते हुए 03 नेपाली चढ़े पुलिस के हत्थे

चेकिंग व पूछताछ के दौरान इनके कब्जे से पहले से ही केदारनाथ में चोरी किये गये 18 मोबाइल फोन व 25,000 की नगदी हुई बरामद।

खबर को सुनें

गौरीकुंड। गत दिवस की में रात्रि में पुलिस को सूचना मिली कि गौरीकुण्ड घोड़ा पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत एक टिन शेड की आड़ में कुछ संदिग्ध नेपाली व्यक्ति बैठे हैं और उनके पास संदिग्ध औजार इत्यादि हैं, जो श्री केदारनाथ यात्रा में विभिन्न पड़ाव में बने टिन शेड आदि को काटने, तोड़ने का काम करते हैं।

इस सूचना पर चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड सूरज कंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर तीन नेपाली मूल के व्यक्तियों को चोरी की योजना बनाते हुए मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

जिनके कब्जे से चोरी करने व टेंट काटने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री (03 सर्जिकल ब्लैड, 01 प्लास तथा 01 लोहे का सरिया) बरामद हुआ, इसके अतिरिक्त तलाशी में एक बैग के अन्दर 18 मोबाईल फोन व 25000/- रुपये नगद बरामद हुए मोबाईल एवं नगदी के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त गणों के द्वारा मोबाइल फोन और नगदी के सम्बन्ध में बताया कि ये मोबाइल फोन और नगदी उनके द्वारा केदारनाथ में लगे अलग-अलग टेंटों को काट कर चोरी किए गए थे। जिन्हें वे नेपाल जाकर बेचने की तैयारी में थे।

अभियुक्त गणों के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 25/2025 धारा 313 भारतीय न्याय संहिता व 35/106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का पंजीकृत कर अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस बाबत पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी ने आवश्यक जानकारी दी है।

अभियुक्तगणों का विवरण-

1- दिपेन्द्र शाही, पुत्र कृष्ण शाही, निवासी ग्राम पालिका महाबे वार्ड नं0-1, थाना पद्मघाट, जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश, नेपाल। हाल वीरेन्द्र का डेरा केदारनाथ जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र-23 वर्ष,

2- नरेन्द्र हमाल, पुत्र जयकृष्ण हमाल, निवासी ग्राम-गांव पालिका हीमा वार्ड नं0-7, थाना जुगाडा, जिला जुमला आंचल कर्णाली नेपाल हाल वीरेन्द्र का डेरा केदारनाथ जनपद रुद्रप्रयाग उम्र-22 वर्ष।

3- दिपेन्द्र शाही पुत्र कमल शाही निवासी ग्राम ढिमनिया नगर पालिका तिलागुफा वार्ड नं0-1 थाना थिनके जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश नेपाल हाल वीरेन्द्र का डेरा केदारनाथ, जनपद रुद्रप्रयाग उम्र-23 वर्ष।

पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत

2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग ठाकुर सिंह रावत

3. चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड, सूरज कण्डारी

4. उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत, कोतवाली सोनप्रयाग

5. आरक्षी विनोद गुसाई, चौकी गौरीकुण्ड

6. आरक्षी अर्जु

न, चौकी गौरीकुण्ड

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button