टिहरी

ब्रेकिंग:कौड़ियाला के पास बस दुर्घटनाग्रस्त,8 यात्री मामूली घायल

खबर को सुनें

टिहरी।चारधाम यात्रा मार्ग पर रविवार सुबह तोताघाटी के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बद्रीनाथ से ऋषिकेश जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) टिहरी से SDRF को सूचना मिली कि तोताघाटी के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही निरीक्षक कवीन्द्र सजवान के नेतृत्व में SDRF पोस्ट ढालवाला एवं ब्यासी की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं।

मौके पर पहुंची टीमों ने पाया कि चारधाम यात्रा बस संख्या UK04 PA 0418 सड़क पर ही पलटी हुई थी। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बस में कुल 39 यात्री सवार थे। हादसे में 8  यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

SDRF जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और स्थानीय प्रशासन तथा अन्य आपातकालीन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

चारधाम यात्रा के दौरान लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव के बीच इस दुर्घटना ने एक बार फिर पर्वतीय मार्गों पर वाहन संचालन में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button