अपराधपुलिस

नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन जारी,अवैध मादक पदार्थ के साथ एक महिला गिरफ्तार

खबर को सुनें

सहसपुर ।  “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″ के विजन को साकार करने के लिये एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 30-11-2025 को सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सहसपुर सभावाला मार्ग चोरखाले के पास से एक अभियुक्ता को 02 किलो 50 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना सहसपुर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-

ससो उर्फ रसो पत्नी दीवान नाथ निवासी सपेरा बस्ती चोरखाला सहसपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष

बरामदगी :-

02 किलो 50 ग्राम गांजा

( अनुमानित मूल्य लगभग 01 लाख रूपये)

पुलिस टीम :-

1- म0उ0नि0 सुधा बिष्ट

2- हे0कां0 डबल सिंह

3- का0 विकास कुमार

4- कां0 राजवीर

5- म0का0 बीना तोमर

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button