
देहरादून। पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने रातों-रात 28 उप निरीक्षकों (दरोगा) के तबादले कर दिए हैं। साथ ही पिछले महीने 19 SI और 2 ASI के भी कार्यक्षेत्र बदले गए थे। सभी को तत्काल नई जगह ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं।

किसको कहां भेजा:
विवेक भंडारी – आशारोड़ी चौकी से सहसपुर में वरिष्ठ उप निरीक्षक
संदीप पंवार – कालसी चौकी प्रभारी से सेलाकुई में वरिष्ठ उप निरीक्षक
अश्वनी बलोनी – आराघर चौकी से ऋषिकेश त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी
विनेश कुमार – त्रिवेणीघाट से आराघर चौकी प्रभारी
– रविंद्र नेगी – SSP कैंप कार्यालय से हर्रावाला चौकी प्रभारी
– कुठालगेट, मयूर विहार, लालतप्पड़, श्यामपुर, बालावाला चौकियों के प्रभारी भी बदले गए
पिछली लिस्ट में हुए बदलाव:
– दुर्गेश कोठियाल – बसंत विहार से कैंट
– ओमप्रकाश – कैंट से बसंत विहार
– मनोहर सिंह रावत – डोईवाला से नेहरू कॉलोनी
– मुकेश थलेड़ी – ISBT ऋषिकेश से पटेलनगर
– प्रवीण पुंडीर – सहसपुर से पटेलनगर
– ASI देवेंद्र नेगी – पुलिस लाइन से पटेलनगर, ASI मनमोहन – पुलिस लाइन से क्लेमेंटटाउन
SSP का कहना है कि कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ये रूटीन फेरबदल है।



