रूद्रप्रयाग

कैबिनेट मंत्री बनने पर विधायक चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

खबर को सुनें

लक्ष्मण सिंह नेगी/ऊखीमठ। रुद्रप्रयाग विधान सभा से विधायक भरत सिंह चौधरी के सरकार में मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने गृह जनपद आगमन पर ख़ांकरा, नरकोटा, बायपास सहित जनपद मुख्यालय में भाजपा जिला कार्यालय व उनके आवास पर भी लोगो ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। शनिवार को भाजपा कार्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त मंत्री की कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, इसके बाद मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में विधायक को सरकार में मंत्री बनाना सौभाग्य की बात है। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा के कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत से भाजपा को जिले से दोनों शीट जीताने का कार्य करेंगे। कैबिनेट में स्थान मिलने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरे लिए परिवार के सदस्य की तरह है। उन्होंने कहा कि मेरे 25 सालों का संघर्ष और 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन के बाद मुझे मंत्री पद मिला है, इसके लिए में सभी जनपदवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। कहा कि जिले में पहली बार स्थानीय व्यक्ति को मंत्री पद मिलना सौभाग्य की बात हुई। कहा कि 2027 के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है, जिले की दोनों सीटों पर काबिज होगी।

प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे मंत्री पद मिला है, इसके लिए में सभी जनपदवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। कहा कि जिले में पहली बार स्थानीय व्यक्ति को मंत्री पद मिलना सौभाग्य की बात हुई।

कहा कि 2027 के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है, जिले की दोनों शीटों पर काबिज होगी। प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की शीर्ष नेतृत्व ने

उनको जो जिम्मेदारी दी उसको पूरा ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने की कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा की प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास की परियोजना गतिमान है।

हमारी सरकार उत्तराखंड को एक समृद्ध और सशक्त प्रदेश बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी इसी इसी प्रकार से विकास के कार्य गतिमान रहेंगे। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने सभा का समापन किया। स्वागत कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरुण चमोली ने किया ।

इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रमाण, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ऐश्वर्या रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी,ब्लॉक प्रमुख अगस्त्यमुनि भुवनेश्वरी देवी, अध्यक्ष नगर पंचायत तिलवाड़ा विनीता देवी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल,जिला कार्यालय प्रभारी सुनील नौटियाल, जिला कोषाध्यक्ष कुलबीर रावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष कंडारी, युवा मोर्चा गढ़वाल सहसंयोजक विकास डिमरी ,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनता मौजूद रही।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button