उखीमठरूद्रप्रयाग

श्रीनिवास पोस्ती के निधन से केदार घाटी मे शोक की लहर ।

बीकेटीसी सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित थे श्रीनिवास पोस्ती

खबर को सुनें

लक्ष्मण सिंह नेगी/

ऊखीमठ। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती के आकस्मिक निधन से केदार घाटी मे शोक की लहर छा गयी है । उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनो ,जनप्रतिधियो , केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापारियो ,परिजनो व ग्रामीणो ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है । उल्लेखनीय है कि 84 वर्षीय श्री पोस्ती का बीते शनिवार 14 फरवरी देर शाम को ह्दयघात से आकस्मिक निधन हो गया।

उन्होंने दो दशक तक लागातार बीकेटीसी के सदस्य रह कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा विभिन्न धार्मिक संगठनों में सक्रिय रहे। श्रीनिवास पोस्ती का केदारनाथ यात्रा संचालन मे दशको से महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा केदार घाटी के अन्तर्गत होने वाले धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियो मे उनका योगदान हमेशा इतिहास के पन्नो पर अंकित रहेगा । लेखन व सोशल मीडिया के क्षेत्र उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

उनके निधन पर गढवाल सासंद अनिल बलूनी , जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा , केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, ऐश्वर्या रावत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला , ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ,कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी , नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी , जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाडी , प्रीति पुष्वाण, अमित मैखडी , पूर्व सदस्य गणेश तिवारी ,विनोद राणा , रीना बिष्ट, बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी, चारधाम यात्रा मुख्य सलाहकार बीडी सिंह , बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विजय कप्रवाण , मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग, टी गंगाधर लिंग, बागेश लिंग, बीकेटीसी वित्त अधिकारी मनीष उप्रेती, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान , वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण, तुंगनाथ मन्दिर प्रबन्धक बलवीर नेगी ,कालीमठ मन्दिर प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित, वेदपाठी यशोधर मैठाणी , विश्वमोहन जमलोकी , नवीन मैठाणी ,कुलदीप धर्म्वाण सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो , जन्रतिनिधियो ने दिवंगत आत्मा के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button