ऋषिकेश

उद्घाटन से पहले 69 करोड़ के बजरंग सेतु के कांच में आई दरारें

गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं और असामाजिक तत्वों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर है।

खबर को सुनें

ऋषिकेश। टिहरी जिले को पौड़ी जनपद से जोड़ने वाला लक्ष्मण झूला पुल बंद होने के बाद लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर की ओर से लक्ष्मणझूला पुल के समीप 2022 में बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।

पुल 132.30 मीटर लंबा और बीच में पांच मीटर चौड़ा है। पुल के दोनों ओर डेढ़, डेढ़ मीटर के कांच के फुटपाथ बनाए गए है।

65 मिमी की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का लगाया गया है। जिसमें नीचे गंगा नजर आती है। बीते दिनों पुल की भार क्षमता नापने को बीच के हिस्से में 50 मैक्स वाहन खड़े कराए गए थे।

कांच वाले हिस्से में भी रेत, सीमेंट की बोरी रखकर भार क्षमता परखी गई है। पुल पर लोग अनौपचारिक तौर पर आवागमन भी कर रहे है।

इस बीच यहां आए कुछ लोगों ने पुल के कांच वाले हिस्से में ईंट और पत्थर मारकर एक जगह से कांच को तोड़ दिया।

लोक निर्माण विभाग के ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने कांच के एक हिस्से को तोड़ा है। पुलिस को सूचना दी गई है। इसे ठीक कराया जा रहा है

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button