रूद्रप्रयाग

गुप्तकाशी गौरीकुण्ड मार्ग पर खाई में गिरी कार, सभी को सुरक्षित निकाला गया

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। आज दिनांक 25/04/2026 को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गुप्तकाशी से आगे जुरानी बैरियर से लगभग 50 मीटर पीछे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। यातायात की (HAWK) टीम द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, एक कार (संख्या: UK 07 TB 6444) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

सूचना मिलते ही यातायात निरीक्षक, उनकी इंटरसेप्टर टीम, स्थानीय कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस और चौकी फाटा के जवानों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। बारिश और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद, पुलिस और यातायात टीम ने आपसी समन्वय से त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

वाहन चालक सहित वाहन में सवार तीन महिला यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया।

उक्त तीनों महिलाएं महाराष्ट्र राज्य की निवासी हैं, जिनके नाम सुषमा, साधना और लता है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button