रूद्रप्रयाग

स्टंटबाजी का शौक पड़ सकता है भारी, सड़क सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

चलती गाड़ी से खिड़की से निकलकर कर रहे थे स्टंटबाजी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने कर दी चालानी कार्यवाही।

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग । वर्तमान समय में श्री केदारनाथ धाम यात्रा प्रचलित है। पहले पांच दिनों में डेढ़ लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं। अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं तो स्वाभाविक है कि अत्यधिक संख्या में वाहन भी पहुंच रहे हैं।

ऐसे में कतिपय वाहन चालकों/वाहन में बैठे व्यक्तियों के द्वारा चलती गाड़ी से बाहर निकलकर स्टटंबाजी की जा रही है। ऐसा ही एक प्रकरण रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा व अगस्त्यमुनि के बीच स्थित हाईवे पर सामने आया है। हरियाणा नम्बर के वाहन सवार व्यक्ति द्वारा गाड़ी से बाहर निकलकर स्टंटबाजी की जा रही थी।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की सोशल मीडिया और यातायात पुलिस की टीम ने इस वीडियो का संज्ञान लेकर इस वाहन के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस हरेक श्रद्धालु का स्वागत करती है, परन्तु यात्रा की आड़ में हुड़दंगबाजी, स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि ऐसा कृत्य बिल्कुल भी न करें जिससे आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत या परेशानी आये। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।

 

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button