केदारनाथ धाम यात्रारूद्रप्रयाग

श्री केदारनाथ धाम में पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए तैनात जनपद पुलिस लगातार सेवा और समर्पण का परिचय दे रही है। इसी क्रम में चौकी केदारनाथ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धाम में अपने परिवार से बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से सकुशल मिलवाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को उनका खोया हुआ सामान ढूंढ़कर वापस दिलावाया है।

श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान भीड़-भाड़ के कारण कुछ श्रद्धालु (जिनमें श्री लाल सिंह चौहान व अन्य शामिल थे) अपने परिवार से अलग हो गए थे। परिजनों के बिछड़ने से अनके परिजन काफी परेशान और घबराए हुए थे।

मामले की जानकारी मिलते ही खोया-पाया केन्द्र, चौकी श्री केदारनाथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मी पायल चौहान ने न केवल परेशान श्रद्लुओं को ढांढस बंधाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर बैठाया, बल्कि कड़ी मशक्कत के बाद उनके परिजनों को ढूंढ निकाला।

परिजनों से दोबारा मिलने पर श्रद्धालुओं की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए तथा उन्होनें भावुक होकर रुद्रप्रयाग पुलिस कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की इसके अतिरिक्त महिला आरक्षी पायल चौहान द्वारा एक श्रद्धालु के खोये हुए पर्स को अपने स्तर से ढूंढ़कर वापस लौटाया गया।

रुद्रप्रयाग पुलिस सभी श्री केदारनाथ धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि यात्रा के दौरान भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अपने परिजनों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

किसी भी प्रकार की असुविधा या बिछड़ने की स्थिति में तत्काल मन्दिर परिसर में स्थित खोया-पाया केन्द्र तथा पुलिस चौकी पर संपर्क करें। रुद्रप्रयाग पुलिस आपकी सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए सदैव तत्पर है।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button