केदारनाथ धाम यात्रारूद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग

बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा सर्वोपरि

खबर को सुनें

देहरादून। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के चरम पर होने के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा जनपद पुलिस की प्राथमिकता बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के कुशल निर्देशन में यात्रा मार्ग से लेकर मुख्य मंदिर परिसर तक सुरक्षा व्यवस्थाओं को नये सिरे से पुख्ता किया गया है।

सुरक्षा तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से धाम के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने संयुक्त रूप से एंटी-सबोटॉज विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बम डिस्पोजल स्क्वाड और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा अत्याधुनिक मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से मंदिर के प्रवेश द्वारों विश्राम स्थलों और श्रद्धालुओं के सामान की सघन जांच की गयी।

सुरक्षा व्यवस्था को केवल भौतिक चैकिंग तक ही सीमित नहीं रखा गया है बल्कि सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रा को निर्बाध बनाना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है। रुद्रप्रयाग पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध करती है कि सुरक्षा जांच के दौरान तैनात कर्मियों के साथ सहयोग करें।

यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी या ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दें।

 

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button