रूद्रप्रयागशिक्षा

माइंड मिटंस फाउंडेशन ने विभिन्न विद्यालयों में बांटी लेखन सामग्री

खबर को सुनें

लक्ष्मण सिंह नेगी/ऊखीमठ। तल्लानागपुर के सीमांत क्षेत्र घिमतोली के अन्तर्गत स्वारी ग्वास में शिक्षा और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। माइंड मिटंस फाउंडेशन द्वारा घिमतोली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ग्वास, प्राथमिक विद्यालय स्वारी व जूनियर हाईस्कूल स्वारी ग्वास में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री एवं खेल सामग्री वितरित की गयी।

इस दौरान ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों का पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत करते हुए उनके सामाजिक एवं शैक्षिक प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्राथमिक विद्यालय ग्वास में आयोजित कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स सहित अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री के साथ-साथ फुटबॉल, वॉलीबॉल तथा अन्य खेल सामग्री भी वितरित की गयी।

सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है तथा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। फाउंडेशन चेयरपर्सन शिवानी कपूर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य दूरस्थ एवं पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों तक शिक्षा और खेल संसाधन पहुंचाकर उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करना है।

उन्होंने भविष्य में भी क्षेत्र के विद्यालयों में इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम संचालित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष फाउंडेशन द्वारा केदार घाटी के प्रथम विद्यालय प्राथमिक विद्यालय तोषी व जूनियर हाईस्कूल तोषी में अध्यनरत नौनिहालों को लेखन , खेल सामग्री के साथ ड्रेस वितरित की गयी थी तथा भविष्य में मदमहेश्वर घाटी के गडगू गांव के विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों को सहयोग करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

शिवानी कपूर ने बताया कि सोमवार को स्वारी ग्वास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत चार दर्जन से अधिक नौनिहालों को खेलन व खेल सामग्री वितरित की गयी। पी टी ए अध्यक्ष विनीता देवी ने कहा कि माइंड मिटंस फाउंडेशन द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने फाउंडेशन के चेयरपर्सन शिवानी कपूर को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

इस मौके पर भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, महामंत्री दीपक नेगी, वन पंचायत सरपंच धर्मेन्द्र सिंह नेगी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी, प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र सिंह नेगी, दिगम्बर सिंह लिंगवाल, पुनीत सडिन्याल, चैत सिंह नेगी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आरती देवी, भारती देवी, त्रिलोक सिंह नेगी, सुनीता देवी, प्रदीप सिंह नेगी, नवीन सिंह नेगी सहित अभिभावक व नौनिहाल मौजूद रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button