श्रीनगरहादसा

दुखद: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की खाई में गिरने से हुई मौत

खबर को सुनें

श्रीनगर गढ़वाल। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कीर्तिनगर क्षेत्र में मजदूरी करने वाला अनूप चौहान (40 वर्ष) बुधवार रात करीब नौ बजे साइकिल से अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनूप संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे व्यक्ति को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेस चिकित्सालय की मोर्चरी में भेज दिया।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button