उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड पुलिस के जवानों के 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर “पुलिस अधिकार मार्च” सफलतापूर्वक संपन्न

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के जवानों की वर्षों से लंबित 4600 ग्रेड पे की न्यायपूर्ण मांग के समर्थन में आज देहरादून में आयोजित “पुलिस अधिकार मार्च” शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मार्च में पुलिस परिवार, पूर्व सैनिकों, सामाजिक एवं विभिन्न राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर पुलिस कर्मियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

मार्च के दौरान एडवोकेट संदीप चमोली ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के जवान दिन-रात प्रदेश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी लंबे समय से लंबित 4600 ग्रेड पे की मांग पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लिया जाना न्यायोचित होगा।

सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि पुलिस कर्मियों की इस न्यायपूर्ण मांग पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाए, ताकि पुलिस बल का मनोबल और अधिक सुदृढ़ हो तथा उनके योगदान का उचित सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा “4600 ग्रेड पे किसी पर उपकार नहीं, बल्कि उत्तराखंड पुलिस के जवानों का न्यायपूर्ण अधिकार है। सरकार को वर्षों से लंबित इस मांग पर बिना किसी और विलंब के सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। पुलिस का सम्मान, राज्य का सम्मान है।”

इस अवसर पर सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी, महासचिव सुमित अग्रवाल, जन अधिकार पार्टी (ज.)राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी, गरिमा ठाकुर जिलाध्यक्ष हरिद्वार नदीम, हसरत , कुर्बान अली, एस एस खान, उस्मान, आशु अल्वी, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार, यूकेडी सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महिपाल पुंडीर व साथी, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी महिला अध्यक्ष सुलोचना इष्टवाल ,आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया, हिमांशु पुंडीर डॉक्टर नुमान, प्रदेश किसान यूनियन अम्बावत से सुभाष चौधरी, राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष कृपाल सिंह और सनी गुप्ता,वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विवेक तिवारी, नवनीत कुकरेती, उत्तराखंड टाइगर फोर्स अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव, काली सेना अध्यक्ष भूपेश जोशी, देवभूमि युवा संगठन अध्यक्ष आशीष नौटियाल, नमन चंदोला, मोहित डिमरी, यूकेडी से लूशन टोडरिया, राकेश नेगी, कपिल रावत, प्रमोद काला, आशुतोष नेगी, शांति प्रसाद भट्ट, संतोष भंडारी आदि बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक संगठन एकजुट नजर आए

संगठनों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस परिवार, युवाओं, नागरिकों तथा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button