देहरादून

उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे 07 व्यक्तियों को एसडीआरएफ ने साहसिक अभियान चलाकर सकुशल बचाया

खबर को सुनें

सीसीआर, देहरादून के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कैंट क्षेत्रान्तर्गत संतला देवी मंदिर के समीप नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण 07 व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंस गए हैं तथा तत्काल रेस्क्यू की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी का जलस्तर एवं बहाव अत्यधिक बढ़ चुका था। चारों ओर से उफनती धारा से घिरे सभी व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंस गए थे तथा किसी भी प्रकार स्वयं सुरक्षित बाहर निकल पाना संभव नहीं था। परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ टीम ने सिविल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर बिना विलंब रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया।

तेज बहाव, फिसलनयुक्त तट एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों ने उच्च स्तरीय पेशेवर दक्षता, सूझबूझ एवं साहस का परिचय देते हुए विशेष रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से सभी 07 व्यक्तियों तक सुरक्षित पहुंच बनाई। सुनियोजित एवं जोखिमपूर्ण अभियान के दौरान सभी व्यक्तियों को एक-एक कर सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

एसडीआरएफ की त्वरित प्रतिक्रिया, उत्कृष्ट समन्वय एवं कुशल रेस्क्यू क्षमता के परिणामस्वरूप एक संभावित जनहानि को टालते हुए सभी 07 व्यक्तियों का जीवन सुरक्षित बचाया गया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के नाम निम्नवत हैं—

1. मुकेश पुत्र महादेव, निवासी बल्लीवाला, उम्र 35 वर्ष।

2. सुशील पुत्र इंद्रदेव, निवासी सीमा द्वार, उम्र 36 वर्ष।

3. प्रेम कुमार पुत्र महेंद्र, निवासी सीमा द्वार, उम्र 27 वर्ष।

4. रोशन गुप्ता पुत्र जनार्दन गुप्ता, निवासी सीमा द्वार, उम्र 32 वर्ष।

5. राजीव पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी सीमा द्वार, उम्र 30 वर्ष।

6. पवन सिंह पुत्र इंद्रदेव, निवासी सीमा द्वार, उम्र 25 वर्ष।

7. सूरज साहनी पुत्र सिताराम साहनी, निवासी सीमा द्वार, उम्र 30 वर्ष।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button