देहरादून

लंबे समय से ओवर फ्लो हो रहा सीवर चैंबर, सड़क पर बह रही गंदगी

मानसून सीजन में विभागों की लापरवाही बीमारियों को दे रहे न्योता

खबर को सुनें

विनोद जोशी कौलागढ़। देहरादून नगरनिगम के कौलागढ वार्ड के कैनाल चौक पर सिंचाई विभाग के कार्यालय के सामाने दो सीवर चैंबर कई दिनों लीक हो रहे हैं, जिससे आसपास दुर्गन्ध फैल गयी है सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने अवगत करवाया कि वर्षों पहले ओएनजीसी ने नींबू वाला से ओएनजीसी चौक की तरफ सीवर लाइन डाली थी।

लेकिन लाइन काफी पुरानी होने से चोक होने के कारण कौलागढ कैनाल चौक पर हमेशा लीक होती रहती है अभी भी सीवर चैंबर से कई दिनों से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है जिससे आसपास दुर्गन्ध तो आ ही रही है आने-जाने वालों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है ।

जहां पर सीवर चैंबर लीक हो रहा है वहां पर सड़क पर बहुत ज्यादा गढ्ढे हैं ,इन गढ्ढों मेें गंदा पानी भर जाने से गाडियों से गंदे पानी के छींटे स्कूल, कार्यालय और काम से आने-जाने वालों पर पड़ रहे हैं जिससे यहां पर बहुत ज्यादा परेशानी बनी हुई है, पेयजल निगम से शिकायत करके जल्द समस्या का समाधान करने को कहा गया है

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button