रूद्रप्रयागशिक्षा

डीएम विशाल मिश्रा के अभियान को बल: “एक पुस्तक दान करें” में अमित मैखंडी ने किया 11 पुस्तकों का योगदान

एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं" अभियान को युवा नेता अमित मैखंडी का समर्थन

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग । जिला अधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” अभियान को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है।

इसी कड़ी में आज क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अमित मैखंडी ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उन्हें 11 पुस्तकें भेंट कीं। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ही समाज में ज्ञान का उजाला फैलाती हैं और ऐसे अभियान से नई पीढ़ी को पढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इसी अवसर पर अमित मैखंडी ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर जिला अधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें शामिल थीं:

तोषी गांव के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक की तत्काल व्यवस्था की जाए

त्रियुगीनारायण क्षेत्र की आपदा प्रभावित सड़क पर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू किया जाए

खुमेरा मोटर मार्ग से प्रभावित आपदा पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए

जिला अधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ जन भी मौजूद रहे।

अमित मैखंडी ने कहा कि शिक्षा, सड़क और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए उनका प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

डीएम ने पुस्तक दान करने वालों का आभार जताते हुए कहा कि “ज्ञान का वृक्ष” अभियान को जनसहयोग से ही सफल बनाया जा सकता है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button