MDDA1
Kotdwarउत्तराखंडकोटद्वार

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

खबर को सुनें

कोटद्वार। लोकसभा सांसद दिल्ली एवं भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी उत्तराखंड सुश्री बांसुरी स्वराज जी के संगठनात्मक जिला कोटद्वार प्रवास पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

MDDA2

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

इसके उपरांत संगठनात्मक जिला कोटद्वार की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुश्री बांसुरी स्वराज जी एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों पदाधिकारियों ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं, बूथ प्रबंधन तथा विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सुश्री बांसुरी स्वराज जी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन की जमीनी संरचना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं, प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज जी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

सुश्री बांसुरी स्वराज जी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कोटद्वार प्रवास के पश्चात पौड़ी जाते समय सतपुली में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुश्री बांसुरी स्वराज जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने को लेकर संवाद किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज जी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज , प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष कोटद्वार राजगौरव नौटियाल, जिला प्रभारी रमेश मोखरी, जिला अध्यक्ष पौड़ी कमल किशोर रावत जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button