पौड़ीमनोरंजन

रेडियो के साथ गांव की बात करेगीं महिलाएं

खबर को सुनें

देवेन्द्र गौड़/

श्रीनगर नगरनिगम क्षेत्र एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आगामी 29 मार्च रविवार को गांव की बात रेडियो के साथ कार्यक्रम मे भाग लेंगी नगरनिगम श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम स्वीत्,उफल्डा, एवं टिहरी जिल्ले के चौरास,बागवान क्षेत्र सिरणी गांव की महिलाएं भी इस कार्यक्रम मे सम्मलित होंगी।

माध्यमिक वर्ग बालिका,महिला क्रिकेट प्रतियोगिता संस्थापक देवेन्द्र गौड़ ने कहा कि गांव की बात् रेडियो के साथ होनेवाले इस कार्यक्रम मे खेल प्रतियोगिताओं से जुड़ी महिलाओं मे काफी उत्साह है हर कोई अपने विचार सामाजिक सोच और खेती,बाड़ी के अनुभवों को रेडियो में साझां करेंगी।

इसके साथ गीत,संगीत भजन कीर्तन भी करेंगी इस कार्यक्रम के लिऐ सुबह सात बजे श्रीनगर से प्रस्थान करेंगी तथा ग्राम फलासी मे मां चण्डिका दर्शन के बाद केदार रेडियो एवं चंद्रापुरी में मंदाकिनी की आवाज में रेडियो पर प्रोग्राम देंगी।

ग्राम उफल्डा शोभा नेगी, स्वीत से रेखा तिवाड़ी, सिरणी से चंद्रकला बंगवाल नैथाणा से रेखा कपर्वाण के सभी श्रीनगर से गीता नेगी, रजनी जुगरान इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित दिखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button