पौड़ी

यहां आज विरोध में रहा पूरा बाजार बंद, शहर में पसरा सन्नाटा! जानिए वजह

खबर को सुनें

पौड़ी। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को बाजार पूरी तरह बंद रहा। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों के शटर बंद नजर आए और पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा और बाजार में लगातार निगरानी करता रहा।

बृहस्पतिवार को पुरानी जेल गदेरे के पास एक दुकान के समीप कार का शीशा एक नाई के हाथ से टकरा गया था। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट के दौरान नाई ने युवक पर कैंची से हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

इसी के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने बाजार बंद का आह्वान किया, जिसका असर शुक्रवार को पूरे शहर में देखने को मिला। बंद के चलते बाजार पूरी तरह सूना रहा और जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button