पौड़ीश्रीनगर

श्रद्धा के साथ सुरक्षा भी ज़रूरी — यात्रा मार्गों पर पुलिस की सख्त निगरानी

प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाने की अपील

खबर को सुनें

पौड़ी/श्रीनगर।चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जनपद पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों, प्रमुख पड़ाव स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनी रहे।

विशेष रूप से श्रीनगर गोवा बीच एवं देवप्रयाग संगम जैसे नदी तटीय क्षेत्रों में, जहां जलस्तर, तेज धारा एवं फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, वहां खतरनाक एवं प्रतिबंधित स्थानों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेत लगाए गए हैं।

इन स्थानों पर पुलिस बल द्वारा लगातार गश्त कर श्रद्धालुओं को वहां जाने से रोका जा रहा है तथा सुरक्षित निर्धारित स्थानों पर ही रहने एवं स्नान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, जल पुलिस एवं आपदा राहत टीमों को भी तैनात किया गया है, जो आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ हर समय सतर्क रहते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button