आस्थारूद्रप्रयाग

तल्लानागपुर चोपता फलासी में महा बन्याथ, दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

यज्ञ पुरुष की बारात सम्पन्न

खबर को सुनें

लक्ष्मण सिंह नेगी/ऊखीमठ। तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपता फलासी स्थित भगवती चण्डिका की पावन तपस्थली में 25 वर्षों बाद आयोजित हो रहे नौ दिवसीय महा बन्याथ के दूसरे दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया।

महा बन्याथ के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण यज्ञ पुरुष की भव्य बारात रही, जो पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुई। स्थानीय वाद्य यंत्रों और पारंपरिक धुनों के साथ निकली इस बारात में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा गाए जा रहे धार्मिक भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु देवी महिमा का गुणगान करते नजर आए।

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन की विशेषता बनी हुई है, जिससे आयोजन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजकों द्वारा भण्डारे की समुचित व्यवस्था की गई है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

इसके साथ ही प्रधान तड़ाग अखिलेश नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणो द्वारा , बाबा डमरू धारी सेवा मण्डली सहित विभिन्न गांवों द्वारा प्याऊ की भी व्यवस्था की गई है, जिससे दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को पेयजल की कोई समस्या न हो। तुगेश्वर मन्दिर समिति सचिव पूर्ण सिंह खत्री ने बताया कि महा बन्याथ के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ और पूजा-अर्चना संपन्न की जा रही है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

पूरे क्षेत्र में इस समय आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जिससे तल्लानागपुर का वातावरण पूरी तरह धर्ममय हो गया है। इस मौके पर अध्यक्ष मानवेन्द्र बर्त्वाल, संरक्षक कल्याण सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष यशवन्त सिंह नेगी, पण्डित जगदम्बा प्रसाद बेजवाल, त्रिलोचन भट्ट, दीपक बेजवाल, शशिकांत नौटियाल, सुधीर नौटियाल, सुरेन्द्र सिंह नेगी, दलवीर सिंह राणा, मनवर सिंह राणा, मनीष मेवाल, अनमोल नेगी, विनोद जगवाण, धीर सिंह नेगी सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button