
पौड़ी। सतपुली-गुमखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन क्षेत्र गुरुवार को फिर हादसे का कारण बन गया। मल्ली सतपुली के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे, बाल-बाल बच गए।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार थलीसैंण क्षेत्र का एक परिवार किर्खू पांग गांव से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वाहन सतपुली-मल्ली के समीप पहुंचा, अचानक सड़क पर मलबा आ गया और कार उसमें फंस गई।
चालक वाहन को निकालने का प्रयास कर ही रहा था कि पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर कार के पिछले हिस्से पर आ गिरा, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।



