देहरादून
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीन बार विधायक रहे हीरा सिंह बिष्ट का निधन
प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है

देर रात हार्ट अटैक आने के बाद ईसी रोड स्थित सिटी हार्ट अस्पताल में कराया गया था भर्ती।
एन.डी. तिवारी सरकार में परिवहन, श्रम और तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके है हीरा सिंह बिष्ट।
लंबे समय तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे और उत्तराखंड इंटक (INTUC) के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
हीरा सिंह बिष्ट ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई।
उनके निधन पर कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।



