अपराधदेहरादून

सचिवालय के कार्मिक पर सरकारी शिक्षिका पत्नी की हत्या का आरोप

उत्तराखंड सचिवालय में निजी सचिव पद पर तैनात है आरोपी कार्मिक सौरभ,8 महीने पहले हुई थी शादी

खबर को सुनें

देहरादून।उत्तराखंड सचिवालय में तैनात एक निजी सचिव पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।सरकार

नवंबर 2025 में हुई थी शादी

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गीय सुमेर सिंह कंडारी की बेटी सृष्टि कंडारी, जो पेशे से सरकारी शिक्षिका थीं, का विवाह नवंबर 2025 में देहरादून के हर्रावाला स्थित लक्ष्मण एन्क्लेव (दिल्ली फार्म) निवासी सौरभ खत्री से हुआ था। सौरभ खत्री उत्तराखंड सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत है।

शादी के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न

मृतका की मां सीमा कंडारी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही सृष्टि को दहेज और अन्य बातों को लेकर लगातार मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। शिकायत में कहा गया है कि पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी और ननद चारू अक्सर उसे अपमानित करते थे और विभिन्न कारणों से परेशान करते थे।

ससुर की मौत के बाद ‘मनहूस’ कहकर किया प्रताड़ित

परिजनों के अनुसार, शादी के लगभग तीन महीने बाद सृष्टि के ससुर को हार्ट अटैक आया था। बाद में उनका निधन हो गया। आरोप है कि किसी पंडित की बात का हवाला देते हुए ससुराल पक्ष ने सृष्टि को ‘मनहूस’ कहना शुरू कर दिया और परिवार में हो रही हर अनहोनी के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद उसके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना और बढ़ गई।

बेटी से संपर्क टूटा, फिर मिली मौत की सूचना

श्रीनगर में रह रही मां सीमा कंडारी ने बताया कि जब काफी समय तक बेटी से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने एक परिचित को सृष्टि के ससुराल भेजा। परिचित ने बताया कि सृष्टि की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया है। यह सूचना मिलने के बाद परिवार तत्काल देहरादून पहुंचा, जहां उन्हें पता चला कि 29 जुलाई को ही सृष्टि की मौत हो चुकी थी।

पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मृतका की मां सीमा कंडारी ने हर्रावाला पुलिस चौकी, थाना डोईवाला में पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी और ननद चारू के खिलाफ लिखित तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया।

पूलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2 दहेज मृत्यु ) के तहत तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ को सौंपी गर्ई जांच मामले की संवेदनशीलता और मुख्य आरोपी के उत्तराखंड सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत होने को देखते हए जांच पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) वंदना वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की काननी कार्रवाई की जाएगी ।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button