देहरादून

तीन बार सेना मेडल से सम्मानित कर्नल कृष्ण कांत बाजपेयी ने सैनिक कल्याण से की शिष्टाचार भेंट

खबर को सुनें

देहरादून, 31 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्नल कृष्ण कांत बाजपेयी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कर्नल कृष्ण कांत बाजपेयी ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और सैनिक हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान तथा उनके कल्याण के प्रति गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कर्नल कृष्ण कांत बाजपेयी को भारतीय सेना में उनके अदम्य साहस, वीरता और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2010, 2016 एवं 2021 में तीन बार सेना मेडल से सम्मानित होने पर बधाई दीं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड वीर सैनिकों की भूमि है और राज्य सरकार पूर्व सैनिकों तथा वीरांगनाओं के सम्मान पुनर्वास एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button