MDDA1
देहरादून

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ की CM धामी से शिष्टाचार भेंट

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग/देहरादून।श्री केदारनाथ धाम यात्रा के प्रथम चरण के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 14 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

MDDA2

इस दौरान विधायक ने केदारनाथ विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे —-

• चोपता पॉलीटेक्निक भवन का शीघ्र निर्माण • केदारनाथ रोपवे परियोजना में 70% स्थानीय युवाओं को रोजगार

• विद्यापीठ में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना

• मोटर मार्गों का सुधारीकरण, पार्किंग निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार •

केदारनाथ-चौमासी पैदल मार्ग का शेष कार्य पूर्ण करना।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जयवर्द्धन कांडपाल, जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी, जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी, तल्लानागपुर संघर्ष समिति अध्यक्ष अमित प्रदाली, लक्ष्मण बर्तवाल, मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, मंडल अध्यक्ष दलवीर नेगी, समस्त ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रवासी साथ रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button