लाखों का बजट धंसा गढ्ढों में, घटिया पैच वर्क पर स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

देहरादून। घटिया पैच वर्क पर आज कौलागढ क्षेत्र की जनता का गुस्सा फूट पडा शिकायत पर निरिक्षण को पहुंचे लोकनिर्माण विभाग के जेई हरीश भट्ट का जनता ने न केवल घेराव किया बल्कि खूब खरी खोटी भी सुनाई।

सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने अवगत करवाया कि दिसंबर-जनवरी में जलसंस्थान द्वारा कौलागढ वार्ड में मुख्य मार्ग पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से झंडा चौक झंडा चौक से चरखी गेट और चरखी गेट से बाजावाला मार्ग पर होम स्टे तक पानी की लाइन डालने के लिए खुदाई की गयी थी जिसका पैच वर्क कार्य फरवरी-मार्च में लोकनिर्माण विभाग द्वारा किया गया लेकिन पैच वर्क इतना निम्न स्तर का किया कि एक माह से भी कम समय में पैच उखड़ गया।
सड़क पर जगह जगह गढ्ढे हो गए चरखी गेट से बाजावाला मार्ग पर होम स्टे तक की सड़क इंटर लाॅकिंग टाईल्स वाली थी घटिया पैच वर्क से चरखी गेट से होम स्टे तक पैच वर्क का पूरा हिस्सा धंस गया है वार्ड के निवासियों द्वारा लोकनिर्माण से शिकायत की गयी लोकनिर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र के जेई को निरिक्षण के लिए भेजा गया।
जनता द्वारा जेई का घेराव करके घटिया पैच वर्क पर खूब खरी खोटी सुनाई और जल्द सड़क दुरस्त करने की मांग की जनता ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर लोकनिर्माण विभाग कार्यालय के घेराव की चेतावनी भी दी है।
इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी विजय भट्टाराई,सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी,ओनरेरी कैप्टन महिपाल सिंह रावत ,कौलागढ व्यापार संघ के सचिव यशपाल धवन, रतन सिंह रावत,रघुवीर सिंह चौहान, बलवंत सिंह कठैत,एस के माथुर,सुधीर थापा ,प्रेम धवन, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे ।



