पौड़ीश्रीनगर

बिग ब्रेकिंग : गैस एजेंसी मैनेजर ने कांच से काट लिया अपना हाथ

गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं से हुई कहासुनी मानसिक दबाव में उठाया आत्मघाती कदम

खबर को सुनें

श्रीनगर, गढ़वाल । नगर निगम क्षेत्र स्थित गढ़वाल मंडल की गैस एजेंसी में गुरुवार को एलपीजी घरेलू सिलेंडर भरवाने को लेकर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर एजेंसी के प्रबंधक ने मानसिक दबाव में आकर कांच से अपना हाथ काट लिया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह गैस की गाड़ी गोदाम पहुंची, जिसके बाद सिलेंडर लेने आए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सीमित आपूर्ति और बढ़ती मांग के चलते उपभोक्ताओं तथा कर्मचारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं के दबाव के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई और विवाद बढ़ गया।

इसी दौरान एजेंसी प्रबंधक दीपक कुमार पटेल ने आपा खो दिया और स्वयं को घायल कर लिया। घटना के तुरंत बाद मौजूद लोगों ने उन्हें उपजिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार चोट गंभीर नहीं है और नस सुरक्षित है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय हालातों के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे एजेंसियों को पहले की तुलना में कम सिलेंडर मिल रहे हैं। वहीं उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button