आस्थाकेदारनाथ धाम यात्रारूद्रप्रयाग

टोकन व्यवस्था से होंगे बाबा केदार के दर्शन, भक्तों को मिलेगी सहूलियत

दर्शन के लिए प्रशासन द्वारा लगाई गई टोकन व्यवस्था से श्रद्धालु खुश

खबर को सुनें

रूद्रप्रयाग।शुक्रवार से श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। बाबा केदार के दर्शनों के लिए लगने वाली भीड़ की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने इस साल टोकन व्यवस्था लागू की है। पहले दिन देशभर से आए दर्शन करने आए यात्री टोकन व्यवस्था से हो रही दर्शन में आसानी से काफी खुश नजर आए।

देहरादून से केदारनाथ आए शुभ कुमार ने कहा कि टोकन व्यवस्था से भीड़ काबू में रही जिससे वे आसानी से दर्शन कर पाए। छत्तीसगढ़ से आई डॉ. दीपिका ने बताया कि टोकन व्यवस्था होने से उन्हें सुबह से लाइन में नहीं लगना पड़ा और निर्धारित टाइम स्लॉट पर वे आसानी से दर्शन कर पाए। गाजियाबाद और मुरादाबाद से आए श्रद्दालुओं ने भी टोकन व्यवस्था पर प्रशासन की तारीफ की।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन बाबा केदारनाथ के दर्शनों के देश दुनिया से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का यात्रा अनुभव सुखद एवं सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में मंदिर परिसर के प्रवेश से पहले ही हेलीपैड के समीप टोकन सिस्टम लगाया गया है, ताकि दर्शनों से पहले ही यात्री को उसके नंबर की जानकारी मिल जाए, इस बीच यात्री केदारपुरी घूम सकेंगे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button