MDDA1
आस्थाकेदारनाथ धाम यात्रारूद्रप्रयाग

05 मई को राज्यपाल पहुंचेंगे बाबा केदारनाथ धाम

खबर को सुनें

केदारनाथ । महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह सोमवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। महामहिम राज्यपाल के एक दिवसीय जनपद भ्रमण (केदारनाथ धाम) कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

MDDA2

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल सोमवार (05 मई) को प्रातः देहरादून से प्रस्थान कर श्री केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। जहां उनके द्वारा केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही बाबा केदार के दर्शन किए जाने हैं। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल जनपद चमोली के लिए प्रस्थान करेंगे।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के चलते दीपक सेट (आईएएस) यात्रा मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश, बीरम सिंह नायब तहसीलदार, लोकेंद्र बिष्ट सेक्टर अधिकारी मंदिर केदारनाथ धाम, मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल सहित अभिहीत अधिकारी मनोज सेमवाल, जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर व अन्य अधिकारियों को महामहिम राज्यपाल के श्री केदारनाथ धाम आगमन से विदाई तक के लिए विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button