अपराधरूद्रप्रयाग

गौरीकुण्ड में तीन पेटी शराब के साथ एक नेपाली महिला गिरफ्तार

नशाखोरी के धन्धे में उतरकर आसानी से मोटा मुनाफा कमाने का था इरादा।

खबर को सुनें

गौरीकुंड । एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी व सघन चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला कल्पना पत्नी प्रेम बहाुदर निवासी नेपालगंज जिला बांके नेपाल राष्ट्र हाल निवासिनी गौरीकुण्ड के कब्जे से तीन पेटी (36 बोतल) शराब की बरामदगी की गयी है।

इस महिला के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में इस महिला द्वारा बताया गया कि उसका इरादा लायी गयी इस शराब की एक बोतल को निर्धारित मूल्य से ऊंचे दामों में बेचकर बिना शारीरिक श्रम किये ही ठीक-ठाक पैसा कमाने का था, ताकि उसे मेहनत मजदूरी न करनी पड़े।

पुलिस टीम का विवरण –

1- चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड सूरज कण्डारी

2- आरक्षी अर्जुन सिंह, चौकी गौरीकुण्ड

3- आरक्षी विनोद सिंह, चौकी गौरीकुण्ड

4- महिला आरक्षी पायल चौहान, चौकी गौरीकुण्ड

जनपद पुलिस के स्तर से अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है। प्रचलित यात्रा अवधि में जनपद पुलिस के स्तर से आबकारी अधिनियम के तहत कुल 05 मुकदमे दर्ज कर 247 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है तथा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

गया है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button