MDDA1
आस्थाकेदारनाथ धाम यात्रारूद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच लगातार चल रहा है बाधित।

सम्पूर्ण जनपद सहित गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत हो रही बारिश के चलते मार्ग सुचारु करने में आ रही दिक्कत।

खबर को सुनें

रूद्रप्रयाग। दिनांक 29 जुलाई 2025 की सांयकाल गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की तरफ (करीब 1.5 किलोमीटर दूरी पर) पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर्स, मलबा पत्थर आने से सड़क मार्ग व पैदल मार्ग आवागमन हेतु पूरी तरह से बाधित हो गया था। इस मार्ग के खुलने तक केदारनाथ धाम से वापस आ रहे यात्रियों को वैकल्पिक पैदल मार्ग तैयार कर सुरक्षा बलों (जिला पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ) व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आपसी समन्वय के साथ निकाले जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

MDDA2

आज सुबह से सभी टीमों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए गौरीकुण्ड में रुके तथा केदारनाथ से वापस आ रहे यात्रियों को इस स्थान से पार कराये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है, आज सांयकाल तक कुल 1650 श्रद्धालुओं को वैकल्पिक रास्ते से उनके गन्तव्य के लिए प्रस्थान कराया गया है। वहीं बाधित चल रहे मार्ग को सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के स्तर से खोले जाने की कार्यवाही जारी रखी गई। रुक-रुककर हो रही बारिश तथा इस स्थान पर निरन्तर गिर रहे मलबा-पत्थर के कारण मार्ग खोले जाने में परेशानी उत्पन्न हो रही है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button