रूद्रप्रयागशिक्षा

जनपद स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम हुआ भव्यता के साथ समपन्न

खबर को सुनें

लक्ष्मण सिंह नेगी/ऊखीमठ । समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से अभिभावकों की विद्यालय सम्बन्धी गतिविधियों में रूचि बढती है । प्रतियोगिता में अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ विकासखंडों के विजेता प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान हुए लोक नृत्य में राप्रावि धार तोंदला, राप्रावि जैली, राउप्रावि सारी, पारंपरिक कैट वॉक में राप्रावि कडवीधार, राप्रावि गांधीपुर, राप्रावि ढौंडा , सपनों की दौड़ उड़ान कार्यक्रम में भावेष, अनिरुद्ध, आयशा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

आदर्श महिला प्रेरक समूह में राप्रावि श्रीकोट , राउप्रावि देवनगर राप्रावि पेलिंग, आदर्श एसएमसी में राप्रावि खुमेरा, राप्रावि गांधीपुर, राप्रावि सुमाडी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन गिरीश बडोनी ने किया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी जखोली एवं उखीमठ श्री यशवीर रावत, खण्ड शिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि तनूजा देवराड़ी, जिला समन्वयक आशुतोष गौड़, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिन्क्वान, देवानन्द गैरोला, त्रिलोक सिंह रावत, रघुवीर बुटोला, रागिनी नेगी, समस्त बीआरपी, जिला परियोजना कार्यालय के कार्मिक, छात्र छात्राएं, अध्यापक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button