“मसंदावाला में सुविधाओं का अभाव” गोदावरी थापली को सौंपा मांग पत्र
सड़क, लाइट, सिग्नल सब गायब !कांग्रेस नेत्री गोदावरी थापली से ग्रामीणों ने लगाई गुहार

विनोद जोशी कौलागढ़/देहरादून। मसूरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मसंदावाला गांव के निवासियों ने आज उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली को एक मांग पत्र सौंपा।

वार्ड सदस्य प्रीती थापा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। सड़कें और गलियां क्षतिग्रस्त हैं, पथ प्रकाश नहीं है, और मोबाइल सिग्नल तक नहीं आते।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:
गांव की आंगनबाड़ी का जीर्णोद्धार, पंचायत घर का निर्माण, पथ प्रकाश की व्यवस्था, खेल मैदान और पार्क, नदी किनारे पुश्तों का निर्माण, सड़कों का निर्माण, और मोबाइल टावर लगवाना।
मांग पत्र सौंपने वालों में पूर्व प्रधान लव कुमार तमंग, चंद्रमणी पेटवाल, मोहन ठाकुर वार्ड नंबर-09 की सदस्य प्रीती थापा पूर्व प्रधान चंद्रमणी पेटवाल ,सपना कुंवर,आशा रावत,पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर, वार्ड सदस्य लक्ष्मी राई,पूर्व वार्ड सदस्य राधा राणा,पूर्व वार्ड सदस्य उषा चौहान ,सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी,सुधीर चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, ज्ञानचन्द,अमित नेगी,अनिल उनियाल, वंदना थापा, मंजू नेगी, लक्ष्मी राई,राधा थापा,कृष्णा गुरुंग आदि मौजूद रहेऔर अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में गोदावरी थापली और पीसीसी सदस्य उपेन्द्र थापली ने ग्रामीणों को कम्बल भी वितरित किए।



