पुलिसरूद्रप्रयाग

उपलब्धि : पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा ‘सराहनीय सेवा पदक’ (MSM)

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग । आज का दिन रुद्रप्रयाग के लिए अत्यन्त हर्ष और गौरव का क्षण लेकर आया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 से पूर्व देश भर के पुलिस बलों एवं पैरामिलिट्री फोर्सेज के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पदकों की घोषणा की गई है। इस प्रतिष्ठित सूची में जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (Dy.SP)  प्रबोध कुमार घिल्डियाल का नाम भी शामिल है।

प्रबोध घिल्डियाल को उनकी विशिष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक (Meritorious Service Medal – MSM) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

कर्तव्यनिष्ठा और अनुभव का सम्मान- प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने अपने सेवाकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और जन-सेवा में अनुकरणीय कार्य किया है। उनकी इसी कार्यकुशलता और कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें इस उच्च सम्मान हेतु चयनित किया है।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने हर्ष व्यक्त करते हुए  प्रबोध कुमार घिल्डियाल को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।

एसपी रुद्रप्रयाग ने अपने संदेश में कहा: “श्री घिल्डियाल को मिला यह पदक उनकी वर्षों की मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल है। यह न केवल उनके लिए बल्कि पूरी रुद्रप्रयाग पुलिस के लिए गौरव की बात है। इससे पुलिस बल के अन्य कर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।”

जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुलिस उपाधीक्षक महोदय को इस स्वर्णिम उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button