आस्थाकेदारनाथ धाम यात्रारूद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाने में लगातार जुटे हैं अधिकारी, खुद धरातल पर उतरकर कर रहे देखरेख

पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) ने सुबह-सुबह लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा।

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर के निर्देशन में जनपद पुलिस केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालित करने हेतु पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज प्रातः पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) नितिन लोहनी ने केदारनाथ धाम के आस्था पथ और मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं लाइन व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

श्रद्धालुओं से संवाद और फीडबैक –

निरीक्षण के दौरान सीओ नितिन लोहनी ने आस्था पथ पर दर्शनों हेतु कतार में लगे श्रद्धालुओं से प्रत्यक्ष संवाद किया। उन्होंने यात्रियों से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में फीडबैक लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस व प्रशासन द्वारा दर्शनों के लिए सुगम और सरल मार्ग सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षा घेरे में रहकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देश – यात्रा ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मृदु, विनम्र और संयमित व्यवहार अपनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विषम परिस्थितियों में भी पुलिस का व्यवहार मददगार और सेवाभावी होना चाहिए ताकि यात्री देवभूमि से सुखद स्मृतियां लेकर वापस जाएं।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button