आस्थाकेदारनाथ धाम यात्रारूद्रप्रयाग

आस्था पथ पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगे 12 वाटर एटीएम

सस्ती दरों पर शुद्ध जल: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 12 वाटर एटीएम से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा शुरू हुए आज पांच दिन पूरे होने को हैं और प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए यात्रा मार्ग पर पहुंच रहे हैं। बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूरी यात्रा व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

यात्रा मार्ग से लेकर धाम क्षेत्र तक हर स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसी क्रम में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जल संस्थान द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पूरे केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कुल 12 वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं।

इन वाटर एटीएम के माध्यम से मात्र 4 सेकेंड में 1 लीटर शुद्ध फिल्टर पानी केवल 1 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। खास बात यह है कि इन मशीनों में श्रद्धालुओं को ठंडा और गर्म दोनों प्रकार का पानी उपलब्ध हो रहा है, जो ऊंचाई वाले ठंडे क्षेत्र में बेहद उपयोगी साबित हो रहा है।

बाजार में जहां 1 लीटर पानी की बोतल की कीमत करीब 20 रुपये तक होती है, वहीं वाटर एटीएम के माध्यम से सस्ता और शुद्ध पानी उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं को आर्थिक राहत भी मिल रही है। यह पहल न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ा रही है,जल संस्थान के सहायक अभियंता वीरेंद्र भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों पर इन वाटर एटीएम को स्थापित किया गया है।

इनमें केदारनाथ मंदिर, आस्था पथ, बेस कैंप, छानी कैंप, बड़ी लिनचोली, छोटी लिनचोली, भीमबली, मीठापानी, जंगल चट्टी, गौरीकुंड और सोनप्रयाग जैसे महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी मशीनें सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं और श्रद्धालु बड़ी संख्या में इनका लाभ उठा रहे हैं।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button