पौड़ीशिक्षाश्रीनगर

12 जुलाई को होगी गढ़वाल विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा

22-23 जून को दोबारा खुलेगा ऑनलाइन आवेदन पोर्टल

खबर को सुनें

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की पीएचडी 22-23 जून को दोबारा खुलेगा ऑनलाइन आवेदन पोर्टलप्रवेश परीक्षा अब 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा तिथि को अंतिम रूप देते हुए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इससे पूर्व 16 मई को प्रवेश परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया था।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वाई.पी. रैवानी ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त अभ्यावेदनों और मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पुनः खोलने का फैसला किया है।

इसके तहत समर्थ पोर्टल को 22 और 23 जून को दो दिनों के लिए फिर से सक्रिय किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन तिथि बढ़ाने संबंधी किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार केवल वही अभ्यर्थी पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2024-25 तक अपनी न्यूनतम अर्हता परीक्षा अथवा संबंधित डिग्री पूर्ण कर ली हो। वहीं 2025-26 सत्र में अध्ययनरत विद्यार्थी वर्तमान प्रवेश प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने तथा प्रवेश परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक अधिसूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button