रूद्रप्रयाग

11 मार्च को विकास भवन सभागार रुद्रप्रयाग में होगी महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से 11 मार्च को विकास भवन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष / माननीय उपाध्यक्ष / माननीय सदस्यगण द्वारा की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को सुना जाएगा तथा संबंधित विभागों को उनके त्वरित समाधान के लिए निर्देश भी दिए जाएंगे।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, ताकि प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा सके। महिला आयोग द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्याएं सीधे आयोग के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button