MDDA1
रूद्रप्रयाग

तुंगनाथ धाम में चला स्वच्छता अभियान, विधायक आशा नौटियाल ने दिया स्वच्छता का संदेश

खबर को सुनें

ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विश्वप्रसिद्ध श्री तुंगनाथ धाम एवं पैदल यात्रा मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न गांवों की मातृशक्ति, विकासखंड ऊखीमठ, वन विभाग के कर्मचारियों सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

MDDA2

स्वच्छता अभियान के दौरान धाम परिसर एवं पैदल यात्रा मार्ग के आसपास से कूड़ा एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं से भी यात्रा मार्ग और आसपास के प्राकृतिक परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई।

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि देवभूमि के धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के साथ हिमालयी पर्यावरण की सुरक्षा भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री तुंगनाथ धाम आस्था, संस्कृति और हिमालयी विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में धाम और पैदल यात्रा मार्ग को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और प्रशासन को मिलकर निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियान में ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार, खंड विकास अधिकारी अनुष्का, मंडल अध्यक्ष दलबीर नेगी, महामंत्री जगदीश लाल, गीता देवी, हेमलता नौटियाल, सभासद चन्द्रमोहन उखियाल, नंदराम सेमवाल, नंदन रावत सहित मातृशक्ति, विकासखंड एवं वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button