MDDA1
आस्थापर्यटनरूद्रप्रयागसंस्कृति

जागतोली दशज्यूला महोत्सव में शामिल हुए अमित मैखण्डी, पर्यटन विकास की संभावनाओं पर दिया जोर

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। जागतोली में आयोजित दशज्यूला महोत्सव में जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित मैखण्डी बतौर अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों और आयोजन समिति के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

MDDA2

अमित मैखण्डी ने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं की अनुपम धरोहर है। क्षेत्र में पर्यटन के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। आने वाले समय में इन संभावनाओं को विकसित किए जाने से दशज्यूला क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के साथ ही क्षेत्र की पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महोत्सव के सफल आयोजन के लिए उन्होंने मेला समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल, महासचिव कालिका प्रसाद काण्डपाल तथा समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी, स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button