रूद्रप्रयाग

दो शिक्षकों को भावभीनी विदाई । गांवों में हुआ भव्य स्वागत सम्मान समारोह

खबर को सुनें

लक्ष्मण सिंह नेगी/उखीमठ । तुंगनाथ घाटी के जूनियर हाईस्कूल उथिण्ड में सहायक अध्यापक पद पर तैनात प्रताप सिंह रावत तथा जूनियर हाईस्कूल पैज में सहायक अध्यापक पद पर तैनात भूपेन्द्र राणा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर दोनों शिक्षकों के लंबे सेवाकाल, अनुशासन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने उन्हें शिक्षा जगत की अमूल्य धरोहर बताया। दोनों विद्यालयों में आयोजित विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने प्रिय गुरुओं को भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों ने उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण की सराहना की।

सेवानिवृत्ति के उपरांत दोनों शिक्षकों के पैतृक गांव—उदयपुर में भूपेन्द्र राणा तथा पलद्वाणी में प्रताप सिंह रावत के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किए गए। गांव पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और परिजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। समारोह में राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण , जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्वाण सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने दोनों शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

वक्ताओं ने कहा कि प्रताप सिंह रावत और भूपेन्द्र राणा ने अपने सेवाकाल में न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, बल्कि सामाजिक मूल्यों और संस्कारों का भी पाठ पढ़ाया। उनके मार्गदर्शन में अनेक छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में दोनों शिक्षकों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा सेवा उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय रहा है और भविष्य में भी वे समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहेंगे।

इस मौके पर प्रधान सुलेखा देवी, नीमा देवी, जयकृत सिंह कुंवर, सनोज नेगी, सभासद प्रदीप धर्म्वाण, सरला रावत, पूर्व प्रधान शान्ता रावत, सन्दीप पु्ष्वाण, विजयपाल सिंह नेगी, इन्द्रा देवी, हर्षवर्धन सेमवाल, सुलोचना देवी, शिव सिंह पंवार, भगवती प्रसाद मैठाणी, गजपाल पटवाल, पूर्व प्रधानाचार्य पी एस नेगी, खुशहाल सिंह नेगी, प्रधानाध्यापक देवेन्द्र बजवाल, मगनानन्द भट्ट, गौरा देवी राणा, रघुवीर सिंह पंवार, कुंवर सिंह रावत, निशा भट्ट, संगीता नौटियाल, शशिकला राणा, देवानंद गैरोला, ओम प्रकाश सेमवाल, विनोद सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र रावत, प्रदीप रावत, राजेन्द्र भण्डारी, शिव सिंह रावत, मनोज शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण परिजन व दोनों विद्यालयो के नौनिहाल मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button