
पौड़ी । चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भतकोट (कुंजखाल) में गुलदार के हमले से 4 वर्षीय मासूम दृष्टि, पुत्री हरेंद्र सिंह, की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक जिला अधिकारी और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, तब तक वे पंचनामा नहीं होने देंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और यह पांचवीं घटना है, जिससे लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



