रूद्रप्रयाग

सभासद द्वारा कैबिनेट मंत्री को क्षेत्र की जनसमस्याओं से कराया गया अवगत

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग।आज कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र भ्रमण के दौरान सभासद द्वारा वार्ड/क्षेत्र की विभिन्न लंबित जनसमस्याओं, मूलभूत सुविधाओं की कमी, विकास कार्यों की आवश्यकता एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को पूरी मजबूती और गंभीरता के साथ मंत्री के समक्ष रखा गया।

इस दौरान क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, जनसुरक्षा, मंदिर क्षेत्र विकास, सार्वजनिक सुविधाओं, वार्ड के सौंदर्यीकरण तथा बढ़ती जनसंख्या के अनुरूप आधारभूत व्यवस्थाओं की आवश्यकता को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

विशेष रूप से यह भी अवगत कराया गया कि हमारा क्षेत्र प्रशासनिक एवं जनमहत्व की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण / VIP क्षेत्र है, जहाँ अनेक महत्वपूर्ण कार्यालय, जनआवागमन एवं धार्मिक-सामाजिक गतिविधियाँ निरंतर संचालित होती रहती हैं।

ऐसी स्थिति में क्षेत्र का सुनियोजित एवं प्राथमिकता के आधार पर विकास अत्यंत आवश्यक है।

कैबिनेट मंत्री द्वारा सभासद की बातों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सुना गया तथा क्षेत्र के समग्र विकास, आवश्यक समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही हेतु स्पष्ट आश्वासन प्रदान किया गया।

सभासद का कहना है कि क्षेत्र के विकास, सम्मान और अधिकारों के लिए यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button