पुलिसपौड़ी

झूठी सूचना पर पुलिस सख्त , आरोपी के खिलाफ की चालानी कार्यवाही

खबर को सुनें

पौड़ी । विगत दिवस पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉलर महेश कुमार निवासी गडवाघाट, पौड़ी द्वारा सूचना दी गई कि रिखणीखाल स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों द्वारा उसकी पुत्री के साथ अनुचित कृत्य कर वीडियो बनाया गया है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना रिखणाखाल पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम को मौके पर रवाना किया गया तथा मामले की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए हर पहलू की गंभीरता से जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान कॉलर से संपर्क करने पर उसके द्वारा बार-बार भ्रामक एवं गुमराह करने वाली जानकारी दी जा रही थी। स्थानीय स्तर पर सत्यापन करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति पिछले लगभग दो वर्षों से किराए पर रह रहा है तथा पारिवारिक विवाद के चलते वर्ष 2025 में उसका तलाक हो चुका है तथा उसके बच्चे उसके साथ निवास नहीं करते हैं।

साथ ही यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति पूर्व में बैंक में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत रहा है तथा बैंक कर्मचारियों के साथ उसका विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह वर्तमान में निलंबित है। विस्तृत जांच में स्पष्ट हुआ कि कॉलर द्वारा दी गई सूचना असत्य एवं भ्रामक थी।

जिससे एक अत्यंत संवेदनशील विषय पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए झूठी एवं भ्रामक सूचना देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button