बिछड़ी महिला को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग सहित श्री केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी ड्यूटी के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए लगातार जरुरतमंद श्रद्धालुओं की सहायता की जा रही है।
नासिक, महाराष्ट्र निवासी राजेंद्र बाबू लाल अपनी पत्नी श्रीमती सुनंदा के साथ दर्शन हेतु आए थे, जहाँ भीड़भाड़ के कारण उनकी पत्नी श्रीमती सुनंदा उनसे बिछड़ गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिलीं तो इसकी सूचना उनके द्वारा खोया-पाया केन्द्र केदारनाथ में दी गयी।
सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरक्षी मनोज मठपाल एवं आरक्षी अजय शाह ने तत्काल मोर्चा संभाला और अथक प्रयासों के उपरान्त श्रद्धालु से बिछड़ी उनकी पत्नी श्रीमती सुनंदा की ढूंढखोज कर उनसे मिलवाया। जिस पर श्रद्धालु तथा उनकी पत्नी द्वारा पुलिस जवानों का आभार प्रकट किया गया।



