MDDA1
केदारनाथ धाम यात्रारूद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा 2026 : आरक्षी रामनारायण ध्यानी चुने गए “

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, सुश्री नीहारिका तोमर की अभिनव पहल के अन्तर्गत, प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा प्रदान करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिदिन ” ” का चयन किया जा रहा है।

MDDA2

इसी कड़ी में, आज दिनांक 08 मई 2026 को आरक्षी रामनारायण ध्यानी को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।

आरक्षी रामनारायण ध्यानी वर्तमान में भीमबली में सुरक्षा एवं व्यवस्था ड्यूटी हेतु तैनात हैं। केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा के दौरान उन्होंने भीमबली क्षेत्रान्तर्गत कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं की सहायता की है। उन्होंने पैदल मार्ग में यात्रियों की खोई हुई सामग्री को खोजकर उन्हें सुरक्षित वापस लौटाया।

इसके साथ ही पैदल मार्ग में आगे पीछे होने के कारण अपने परिजनों से बिछड़ गए श्रद्धालुओं की खोजबीन कर उन्हें सकुशल मिलवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके प्रयासों की यात्रियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।

इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा में अब तक 26 पुलिस कार्मिकों को ” ” के तौर पर सम्मानित किया गया है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button