केदारनाथ धाम यात्रारूद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु का 200 मीटर गहरी खाई में गिरा बैग

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर तैनात रुद्रप्रयाग पुलिस के जवानों और YMF जवानों ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी, मुस्तैदी और मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया है।

गतरात्रि को आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से चौकी भीमबली पुलिस को सूचना मिली कि श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालु प्रकाश कुमार साहू निवासी ग्राम सेमरताल, थाना कोनी, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का बैग भीमबली झरने के पास पानी की बोतल निकालते समय अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।

बैग में ₹40,500/- की नकदी, आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड तथा अन्य आवश्यक सामान था। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भीमबली श्री यशपाल सिंह तत्काल आरक्षी रामनारायण ध्यानी व होमगार्ड जवान प्रेम सिंह चौहान और YMF जवानों के साथ मौके पर पहुंचे रात्रि में अत्यधिक अंधेरा होने और खाई की गहराई व संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत सर्च ऑपरेशन को सुबह तक के लिए रोका गया।

तदोपरान्त आज दिनांक 23.05.2026 की सुबह चौकी प्रभारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस व YMF जवान राकेश, धनपति, राजकुमार और दीपक की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल पर करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर बेहद जोखिम भरे रास्तों के बीच खोजबीन शुरू की। कड़े प्रयासों के बाद टीम ने श्रद्धालु के बैग को सकुशल ढूंढ निकाला।

इसेक उपरान्त श्रद्धालु की मौजूदगी में जब बैग को खोला गया, तो उसमें रखे ₹40,500/- की पूरी नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, कपड़े और मंदिर का प्रसाद पूरी तरह सुरक्षित पाये गये। पुलिस टीम द्वारा उक्त समस्त सामग्री को श्रद्धालु प्रकाश कुमार साहू के सुपुर्द किया गया।

सुदुरवर्ती राज्य से आये श्रद्धालु दुर्गम पहाड़ियों के बीच अपनी गाढ़ी कमाई और जरूरी दस्तावेज वापस पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुये, उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस, YMF/ आपदा मित्रों तथा होमगार्ड जवान की त्वरित कार्यवाही, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुये आभार प्रकट किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button